आगरा: भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में बनाया गया कोल्ड रूम, व्यवस्थापक कोल्ड रूम हरिओम यादव ने दी जानकारी
Agra, Agra | May 15, 2024 आगरा वासियों को भीषण गर्मी व हीट वेव यानी लू का सामना करना पड़ रहा है, जिला प्रशासन के द्वारा हीट वेव यानी लू को लेकर लगातार एडवाइजरी जारी की गई है। अब आमजन की सहूलियत को देखते हुए जिला अस्पताल में अलग से कोल्ड रूम बनाया गया है। जिसमें हीट वेव यानी लू के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। पूरी जानकारी कोल्ड रूम की व्यवस्था देखने वाले हरिओम यादव ने दी है।