बहेड़ी: बहेड़ी के गिरधरपुर निवासी दो सगे भाइयों की अलीगढ़ में आग से झुलसकर दर्दनाक मौत, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बनी जानलेवा
बहेड़ी तहसील के देवरनिया थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी दो सगे भाई 30 वर्षीय ज़िरार एवं 24 वर्षीय शहजाद अलीगढ़ में रहकर काम करते थे बड़ा भाई ज़िरार कमीशन पर धान खरीद का काम करता था जबकि छोटा भाई शहजाद चाय की दुकान चलाता था और दोनों भाई अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में फिरदौस नगर स्थित एक तीन मंजिला मकान में किराए पर रहते थे ।