सकलडीहा थाना क्षेत्र के तेनुवट गांव में शुक्रवार शाम बकरी हटाने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने पति-पत्नी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल शिवकुमार 40 वर्ष तथा उसकी पत्नी लीलावती 38 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कार्रवाई की जाएगी।