जगदीशपुर: जगदीशपुर किला परिसर में कव्वाली का शानदार मुकाबला हुआ, बेहतरीन तरानों पर झूम उठे मौजूद लोग
जगदीशपुर नगर के किला परिसर स्थित शहीद बाबा के सालाना उर्स पाक के मौके पर शानदार कव्वाली का आयोजन आयोजन कमेटी द्वारा किया गया था। जहां मशहूर कव्वाल बच्चा नसीम और रिना परवीन के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। कव्वाली के कलाकारों द्वारा पारंपरिक अंदाज सूफी भक्ति और संगीत को जीवंत किया। कव्वाली की रवायत सुनने के लिए केवल नगर ही नहीं बल्कि आसपास क्षेत्र से हजार