नामकुम: काटाटोली चौक के पास से गांजा कारोबारी पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Jul 2, 2026 काटाटोली चौक के पास से गांजा कारोबारी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए काटाटोली चौक के पास से गांजा कारोबारी पिता सीताराम ठाकुर और पुत्र रंजन कुमार को 1.684 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।