सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगनी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान लोहगनी गांव निवासी हीरा गोप, रोशन कुमार और राहुल कुमार के रूप में की गई है। तीनों घायलों का इलाज बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में कराया जा रहा है।घायल रोशन कुमार ने रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बताया कि वह अपने भाई के साथ संत बाबा के यहां जा रहे थे।