बागपत: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर बाइक दौड़ाना पड़ा भारी, 21 हजार रुपये का चालान
बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोमवार को करीब सुबह 9:30 बजे ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिबंधित मार्ग पर बाइक दौड़ाने वाले चालक का 21 हजार रुपये का चालान काटा गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध है, क्योंकि इस मार्ग पर वाहन