डंडा: बाराती वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Danda, Garhwa | Apr 22, 2026 डंडा थाना क्षेत्र के मोतीहारा गांव निवासी विपिन कुमार चौधरी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि बुधवार की सुबह विपिन कुमार चौधरी अपनी मोटरसाइकिल से घर से चिनियां थाना क्षेत्र के रणपुरा गांव जा रहा था। इस दौरान चिनियां में उसकी मोटरसाइकिल को एक बाराती वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया।