सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर पचमहुआ गांव के समीप गुरुवार शाम 6:30 बजे के लगभग सड़क हादसे में एक महिला और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुमार गांव निवासी उत्तम कुमार बाइक से सिकंदरा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही मालती देवी पति मेदनी यादव, को बाइक ने टक्कर मार दी।