धौज: सेक्टर 56 क्राइम ब्रांच ने देसी कट्टे सहित आरोपी को धौज बस अड्डे के पास से किया काबू
क्राइम ब्रांच गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से किसी व्यक्ति पर देसी कट्टे होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर से आरोपी को काबू किया गया आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि मथुरा से किसी अज्ञात व्यक्ति से ₹5000 में दोस्तों की जन्मदिन की पार्टी में रौब जमाने व हवाबाजी के लिए खरीद कर लाया था वहीं आरोपी को पूछता उसके बाद आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है