सिराथू: गौरा रोड मोहल्ले में बांस बल्ली की टाल में अराजक तत्वों ने लगाई आग, पीड़ित ने की शिकायत
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बा के गौरा रोड़ मुहल्ले में बांस बल्ली फन्ति की एक टाल में अराजक तत्वों ने आग लगा दिया है।टाल मालिक राम विशाल को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई है।स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाई गई है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।घटना की जानकारी पर हल्का लेखपाल पहुंचे हैं।नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजा है।