अंबिकापुर: कुत्ते के हमले से घायल कोटरी को संजय पार्क के कर्मचारियों ने लेने से किया इनकार, प्रभारी का बयान आया
अंबिकापुर खैरवार में रविवार को कुत्ते के हमले से घायल कोटरी को ग्रामीणों के द्वारा अंबिकापुर संजय पार्क में लाया गया था जहां के कर्मचारियों के द्वारा घायल कोटरी को लेने से इनकार कर दिया गया वहीं इस पूरे मामले को लेकर संजय पार्क प्रभारी अमरेश कुमार पांडे का बयान सामने आया है