जबलपुर: टाउन हॉल स्थित गांधी भवन में मध्य प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
जबलपुर के टाउन हॉल स्थित गांधी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मध्य प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सैनिक परिवार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय नारायण सतलानी की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और जल्द ही जिला एवं नगर कार्यकारिणी के विस्तार का ऐलान किया गया।