डीग: दुष्कर्म प्रकरण में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने SP से लगाई गुहार, जांच अधिकारी बदलने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की
जिले के एक गांव की महिला ने दुष्कर्म के मामले में दर्ज एफआईआर के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने और प्रभावी कार्रवाई न किए जाने पर जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मामले की जांच किसी निष्पक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी से कराने तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।