प्रतापपुर: प्रतापपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत
प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजंग गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। यहां 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाईटेंशन तार जमीन पर गिरा हुआ है और उसमें आग की लपटें उठ रही हैं। इससे