बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में मार्गों और सेतुओं के निर्माण व अनुरक्षण के लिए जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न
कलेक्ट्रेट सभागार मे मार्गो एवं सेतुओं के निर्माण तथा अनुरक्षण के लिए कार्य योजना तैयार किए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक संपन्न हुई। मंगलवार शाम को डीआईओ की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि इस बैठक के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों से उक्त योजनाओं के अंतर्गत कार्यों की वरीयता निर्धारित करने का अनुरोध किया गया जिसे जनप्रतिनिधियों ने सहमति दी।