रामगढ़: रामगढ़ में हत्या के प्रयास के मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सोते हुए भाई पर की थी फायरिंग
Ramgarh, Alwar | Jul 4, 2026 रामगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।