सोमवार शाम करीब 4 बजे बिजावर स्थित निज निवास पर क्षेत्र के विभिन्न परिवारजन विधायक से मिले। विधायक ने सभी की कुशलक्षेम पूछी और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से निराकरण के लिए चर्चा की। विधायक ने कहा कि बिजावर विधानसभा के हर परिवार की समस्या का शीघ्र समाधान उनकी प्राथमिकता है।