सेमारी: पहले मोबाइल ले भागे बदमाश,फिर बुलाकर की मारपीट,सराड़ा थाने मे मामला दर्ज
Semri, Udaipur | Mar 16, 2024 सराड़ा थाने में एक व्यक्ति ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सराड़ा थाना क्षेत्र के नठारा के मोकात फला निवासी प्रकाश पिता रतना मीणा ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसके भाई बाबुलाल के पास कुछ युवको ने पहले मोबाइल छीन लिया तथा बाद में आगे ले जाकर वापस कहा कि आकर मोबाइल ले कर जा।बुलाने पर उसका भाई मौके पर गया तो उसके साथ मारपीट कर दी।