रामगढ़: बाम्बोली में जिला कलक्टर के निरीक्षण के बाद तेज आंधी ने उड़ाया ग्राम सेवा शिविर का टेंट, अधिकारियों में मची भगदड़
Ramgarh, Alwar | Jun 15, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति की बाम्बोली ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित ग्राम सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधाओं का केंद्र बना रहा, लेकिन अचानक आई तेज धूल भरी आंधी ने शिविर की व्यवस्थाओं को प्रभावित कर दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ