हमीरपुर: इंगोहटा बस स्टैंड के पास अनियंत्रित मारुति कार ने स्कूटी और बाइक सवारों को मारी टक्कर, पंचायत सचिव समेत पांच घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे एक अनियंत्रित मारुति कार ने स्कूटी और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम पंचायत सचिव समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा भेजा गया है। कानपुर निवासी लोग एक मारुति कार से सिसोलर गांव में आयोजित शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।