हज़ारीबाग: साधु के वेश में ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, सोने का जेवर बरामद
हजारीबाग: बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के हुरहुरु में साधु के वेश में महिला को झांसा देकर सोने का जेवर ठगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना 8 जून की है, जब गुडिया देवी से सोने का जीतिया ठगकर आरोपी फरार हो गए थे।सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर क्षितिज अस्पताल के पास टोटो में सवार तीन संदिग्ध साधुओं को पकड़ा।