हैदरगढ़: बसंतपुर गांव के पास लहूलुहान मिला युवक, अस्पताल में हुई मौत, बहनोई समेत 3 पर केस दर्ज
कोठी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का आरोप उसके बहनोई और ससुराल वालों पर लगा है। आरोप है कि एक पुराने मामले की रंजिश में युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित भाई शुभम वाजपेयी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने करीब तीन साल पहले अपनी बहन का विवाह किया था