गोरखपुर: वाद विवाद के बाद, नशेड़ी मनबढ़ ने लाठी-डंडे से युवक पर किया जानलेवा हमला, चिलुआताल पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल
चिलुआताल पुलिस ने नशे की हालत में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले एक मनबढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।बीते 26 जुलाई को अभियुक्त मोटर साइकिल से नशे के हालत में पीड़ित के घर पहुचा और जान से मारने की नीयत से लाठी-डण्डे से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।इस मारपीट में वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।