राजगढ़: सादुलपुर के महाराणा प्रताप चौक पर मौत को दावत दे रहा विद्युत ट्रांसफार्मर, जमीन से सटे खुले तार, चारदीवारी बनाने की मांग
Rajgarh, Churu | May 25, 2026 कस्बे के हृदय स्थल महाराणा प्रताप चौक पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर बड़ी अनहोनी को न्योता दे रहा है।विद्युत ट्रांसफार्मर के खुले तार जमीन से सटे हुए हैं, जिससे हर समय पशु, बच्चे या राहगीर करंट की चपेट में आ सकते हैं। डॉ. पवन कुमार चौहान व मदन लाल ब्राह्मण ने बताया कि कुछ दिन बाद बरसात का मौसम शुरू हो जाएगा।उस समय शहर का सारा पानी महाराणा प्रताप चौक में आता है।