जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में आज शनिवार की दोपहर करीब दो बजे एक बार फिर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। यह जांच अभियान जिला मुख्यालय के एनएच 75 पर स्थित होगवाट के पास चलाया गया। इस दौरान 16 वाहनों की जांच की गई।