सिवनी मालवा: लही ग्राम में आदिवासी संगठन का आयोजन, मोरंड-गंजाल परियोजना का विरोध
सिवनी मालवा में जिंदगी बचाओ अभियान संगठन के अंतर्गत ग्राम लही में शनिवार दोपहर 1 बजे आदिवासी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन गया, कार्यक्रम आसपास के जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी नेताओं ने मोरंड-गंजाल संयुक्त परियोजना पर विरोध जताया। साथ ही उन्होंने उन्होंने कहा- जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार है। हम अपने जल, जमीन और जंगल नहीं छोड़ेंगे।