मुज़फ्फरनगर: किराएदार निकला कातिल, दृश्यम स्टाइल में चौकीदार की हत्या की साजिश, पहले काटी लाइट, चुने बिना CCTV वाले रास्ते
मुज़फ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। किराएदार मोहन ने अपने रिश्तेदार नितिन के साथ मिलकर दृश्यम फिल्म की तर्ज पर हत्या की साजिश रची। पहले लाइट काटी गई, फिर CCTV से बचने के रास्ते चुने गए। धारदार हथियारों से चौकीदार की हत्या कर दी गई। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ, दोनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं।