कांके: बिरसा चौक के पास बिजली के पोल में लगी आग, बिजली विभाग को दी गई सूचना
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2026 बिरसा चौक के पास गुरुवार की शाम करीब छह बजे बिजली के पोल में आग लग गई। बिजली के पोल में आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पोल से चिंगारी निकलने के बाद आग तेजी से फैल गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।