महाराजगंज: कुंदनगंज में पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप, पीड़ित युवक ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर किया वायरल
29 मई शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप लगाते हुए एक युवक के द्वारा वीडियो वायरल किया गया। वीडियो मे साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि युवक के द्वारा बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाल कर माफ की जा रही है। जिसमें पेट्रोल कम पाया गया, जिसके बाद पीड़ित ने उक्त पेट्रोल पंप पर कार्यवाही करने की मांग की है, और घटतौली का आरोप लगाया है।