मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों से देसी, नेपाली और विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध सोमवार को करवाई किया है। जिसमें पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से कार्रवाई कर 25 लीटर देसी,36 लीटर नेपाली एवं पांच लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया। जिले की नकरदेई,पहाडपुर एवं डुमरिया घाट थाना के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। जानकारी मोतीहारी पुलिस ने दी।