मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर बस स्टैंड पर ताबड़तोड़ फायरिंग, समीर उर्फ गुड्डू की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात अपराधियों ने कुंड मोहल्ला निवासी मो. कलाम के पुत्र समीर उर्फ (गुडू खलीफा) की गोली मारकर हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार, अपराधी बस स्टैंड स्थित राजा साहेब के ऑफिस के पास छत के रास्ते अंदर घुसे और समीर को निशाना बनाते हुए 3 से 4 राउ