सूरजपुर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिलेभर में चलाया गया नशामुक्ति जागरूकता अभियान
सूरजपुर की पहल पर जिलेभर में नशामुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधान जिला न्यायाधीश एवं डीएलएसए अध्यक्ष श्रीमती विनीता वार्नर के मार्गदर्शन तथा सचिव सुश्री पायल टोपनो के निर्देशन में आयोजित किया गया। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।