भगवानपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 66 पेटी विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप-स्कॉर्पियो व मोबाइल जब्त,
भगवानपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के नेतृत्व में एसआई सुमित कुमार एवं अमरदान तिग्गा ने गश्ती के दौरान ताजपुर दोबटीया के समीप छापेमारी कर विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।