गढ़वा: गढ़वा में मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी: विभाग
Garhwa, Garhwa | May 22, 2026 बिजली विभाग के कनीय अभियंता कमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक 33 केवी गढ़वा-2 एवं फरठिया फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी।