बड़ौत: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर रमाला क्षेत्र में कार डिवाइडर से टकराई, 3 घायल, एयरबैग खुलने से बची जान
Baraut, Bagpat | Jul 5, 2026 रमाला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। कार के एयरबैग खुलने से तीनों की जान बच गई। शामली निवासी व्यापारी गौरव गोयल ने बताया कि वह अपने पिता दिनेश कुमार गोयल और पत्नी पूजा गोयल के साथ दिल्ली से शामली लौट रहे थे। रमाला थाना क्षेत्र में हाईवे पर बेरीकेड्स पड़े थे,