पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया : पूर्णिया के के. नगर थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Jun 25, 2026
पूर्णिया जिले के के. नगर थाना क्षेत्र मे 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है। जहाँ जब किशोरी चापाकल पर पानी लेने गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाले चाचा ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। रेप के आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस पीड़िता के मां के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है