बांसवाड़ा: अमरपुरा गांव में मारपीट के मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमरपुरा गांव मे मारपीट का मामला सामने आया हे। सोमवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी प्रतिक कोठारी पुत्र दिनेश चंद्र कोठारी निवासी रति तलाई बांसवाड़ा ने सूरज और दिनेश के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए राहुल पुत्र प्रभु डोंडीयार निवासी अमरपुरा के खिलाफ सदर थाने मे नामजद रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।