खोदावंदपुर: पंचायत समिति सदस्यों के कार्यकाल की जानकारी नहीं, इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है, यह एक बड़ा सवाल है
खोदावंदपुर में पंचायत समिति सदस्यों के कार्यकाल का पता किसी को नहीं है। यह हैरत अंगेज मामला रविवार को दोपहर करीब दो बजे सामने आया है। खोदावंदपुर पंचायत समिति कार्यालय में प्रमुख, उप प्रमुख एवं पंचायत समिति सदस्यों के नाम वाले लगे बोर्ड के अवलोकन से यह साफ परिलक्षित हो रहा है।