छोटीसादड़ी: अम्बावली ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया
छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अम्बावली में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों की समीक्षा की गई। शिविर में उपखंड अधिकारी यतेंद्र पोरवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचा