सहारनपुर: थाना दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सिटी ने थाना जनकपुरी में की जनसुनवाई, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक सिटी व्योम बिंदल ने थाना जनकपुरी पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।