हंडिया: पूरा भुगतान न मिलने से नाराज बिजलीकर्मियों ने सैदाबाद उपकेंद्र पर किया जोरदार प्रदर्शन
सैदाबाद उपकेंद्र पर शनिवार करीब 01 बजे बिजलीकर्मियों ने वेतन कटौती से नाराज होकर प्रदर्शन किया। कर्मियों का आरोप है कि कार्यदाई संस्था बिना कारण वेतन काट रही है, जबकि वे अवकाश के दिनों में भी काम करते हैं। फेशियल अटेंडेंस व सत्यापन के बावजूद अनुपस्थित दिखाया जाता है। कर्मियों ने पूरा वेतन जारी करने और कार्रवाई की मांग की है,