लखनपुर: नेशनल हाईवे 130 स्थित रजपुरीकला में सड़क पार करते समय 60 वर्षीय ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने ठोका, उपचार जारी
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित राजपुरी कला में सड़क पार करने के दौरान सोमवार की रात 60 वर्षीय ग्रामीण शंभू सिंह को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटिया स्थानी लोगों के द्वारा उपचार हेतु अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार डॉक्टर की निगरानी में जारी है।