अमरोहा: अमरोहा पुलिस ने जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 245 वाहनों का किया चालान
Amroha, Amroha | Apr 3, 2026 अमरोहा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। अमरोहा पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर 245 वाहनों का चालान किया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।