डीग: डीग ने पोषण अभियान में उत्कृष्ट उपलब्धि दिखाई, प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया
Deeg, Bharatpur | May 26, 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग जिला डीग की ओर से मंगलवार को शहर स्थित विजय पैलेस मैरिज होम में पोषण पखवाड़ा के समापन अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।