भोगनीपुर: रनिया की मड़ैया के निकट ऑटो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की हुई मौत, महिला बहु व पोते के साथ पुखरायां जा रही थी
सिथरा रामपुर के विमलेश की पत्नी मंजू ने बताया कि पुत्र अंशू के इलाज को गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे सास मीरा देवी 53 के साथ ईरिक्शा में सवार होकर पुखरायां आ रही थी। रास्ते मे रनियां की मड़ैया गांव के निकट आटो ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया