सुमावली थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में 16 बीघा जमीन को लेकर एक व्यक्ति पर लाठी फरसा से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल को भर्ती कर दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।