चाचौड़ा: बीनागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ डॉक्टर डे पर डॉक्टरो का सम्मान और रक्तदान शिविर
चाचौड़ा के बीनागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरो का सम्मान और रक्तदान शिविर हुआ। सामाजिक संगठनों के महिला पुरुष समाजसेवियों ने बीनागंज अस्पताल में सभी डॉक्टर का सम्मान किया, वहीं जरूरतमंद और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए इस मौके पर रक्तदान किया गया। बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।