वाराणसी में धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का पर्व, जमा मस्जिद में अदा की गई नमाज
Sadar, Varanasi | May 28, 2026 वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में स्थित जमा मस्जिद में ईद उल अजहा यानी बकरीद के पर्व पर हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। भारी सुरक्षा बल के बीच शांतिपूर्ण तरीके से नमाज के बाद नमाजियों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दिया। वही सरकार के निर्देश के अनुसार सड़क पर नमाज अदा नहीं की गई।