सुपौल: सुपौल पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया युवती हत्याकांड, प्रेमी ही निकला कातिल
Supaul, Supaul | May 20, 2026 सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई युवती की निर्मम हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। जानकारी के अनुसार, युवती वंदना कुमारी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी